झाबुआ रहा बंद, नहीं खोली दुकानें:गो-हत्या के खिलाफ सड़कों पर उतरी हजारों की भीड़

सजेली नानिया सात के जंगलों में हुए गो-हत्या कांड के विरोध में मंगलवार को पूरे जिले में सकल हिंदू समाज के आह्वान पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। हजारों लोग ट्रैक्टर, बाइक और चार पहिया वाहनों से जिला मुख्यालय पहुंचे। झाबुआ सहित राणापुर, मेघनगर और थांदला में व्यापारियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखे। उत्कृष्ट मैदान में सभा के बाद शहर में रैली निकाली गई, जिसमें एक वाहन में गोवंश के अवशेष रखे गए। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां एसपी शिवदयालसिंह और एडीएम ने ज्ञापन लिया। आंदोलनकारियों ने किसी पर केस न दर्ज करने और सजेली वन क्षेत्र को गो-अभयारण्य घोषित करने की मांग रखी। रैली में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *