देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग (आईईटी) में फिर रैगिंग का मामला सामने आया है। डी होस्टल के बीटेक फर्स्ट ईयर के जूनियर्स की शिकायत के बाद सेकंड ईयर के छात्रों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि सीनियर्स उन्हें सिगरेट पीने के लिए मजबूर करते हैं। मना करने पर बैच आउट में रख दिया जाता है। बैच आउट छात्रों को सीनियर्स सांस्कृतिक और एकेडमिक कार्यक्रमों से दूर रखते हैं। उन्हें सिर झुका कर बात करने और हाथ जोड़ने को भी कहा जाता है। इसमें फर्स्ट ईयर के भी कुछ छात्र शामिल हैं। मामले में संस्थान ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई है। जांच में कुछ सीनियर के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है, आरोपियों में से कुछ को सालभर के लिए बाहर करने व कुछ को टीसी देने की तैयारी है। बार-बार सामने आ रहे केस


