शहर किससे माफी मांगे:शिकायत के बाद भी पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर छोड़ा

गणतंत्र दिवस पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के घर में घुसकर उसके भाई की चाकू से हत्या कर दी। मां पर भी वार किए। बाद में पुलिस को धमकाने के लिए खुद के पेट पर भी वार किए। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया, क्योंकि परिवार ने छह दिन पहले शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई के बजाय पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर ही आरोपी को छोड़ दिया। एरोड्रम टीआई तरुण सिंह भाटी ने बताया कि घटना कालानी नगर चौराहा स्थित अंजनी नगर में रहने वाले ऑप्टिकल व्यापारी धर्मेंद्र लखावत के घर पर हुई। सोमवार रात 8.50 बजे आरोपी वेदांत (24) पिता देवेंद्र सिंह सोलंकी चाकू लेकर युवती विधि को मारने पहुंचा। विधि की मां अनिता (46) पर तीन वार किए और भाई विधान (20) के सीने में भी चाकू घोंप दिया। अचानक हुए हमले से विधि घबरा गई और गैलरी में आकर चीखते हुए लोगों से मदद मांगी। जब लोग घर में आए तो अनिता व विधान लहूलुहान पड़े थे। विधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिता गंभीर हैं। उधर, खुद पर हमले से आरोपी वेदांत की आंतें भी बाहर आ गई थी। ऑपरेशन के बाद वह ठीक है। कमरे में इत्मीनान से सोफे पर बैठ पुलिस को धमकाता रहा समय: रात 8.50 बजे
घर में घुसते ही युवक ताबड़तोड़ चाकू से वार करने लगा आरोपी वेदांत चाकू लेकर घर में घुसा और विधि को मारने दौड़ा। मां अनिता ने बचाव किया तो उन पर चाकू से तीन वार किए। समय: रात 9.10 बजे
बीच-बचाव के लिए आए भाई के सीने में घोंपा चाकू भाई विधान (20) बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। वह निढाल होकर गिरा तो मां ने आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। समय: रात 9.20 बजे
दरवाजा तोड़कर आरोपी तक पहुंची पुलिस, सोफे पर बैठे-बैठे खुद के पेट में किए चाकू से दो वार आरोपी ने भी कमरा अंदर से बंद कर लिया। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वह सोफे पर बैठ गया। उसने खुद के पेट में दो गंभीर वार कर लिए। 15 मिनट तक बातों में उलझाने के बाद पुलिस ने उस पर किसी तरह काबू पाया। बेटे की आंखें की दान
पिता ने बताया, विधान मेडिकैप्स कॉलेज में बीटेक प्रथम ईयर की पढ़ाई कर रहा था। उसने भी मां को बचाने का काफी प्रयास किया। परिवार ने उसकी आंखें दान की है। दोपहर में ) 1-4-3 के तीन ट्रांजेक्शन, फिर मारने पहुंचा 25 जनवरी को परिजन ने आरोपी वेदांत की शिकायत की थी। पुलिस ने थाने में माफीनामा लिखवा लिया। फिर भी वह नहीं माना। सोमवार को विधि के फोन पर 1, 4 व 3 रुपए भेजे। जवाब नहीं दिया तो चाकू लेकर पहुंच गया। मां-भाई को घायल देख गैलरी में आकर चीखी बेटी, मांगी मदद अचानक हुए हमले से विधि घबरा गई और गैलरी में आकर चीख-चीखकर लोगों को बुलाया। अन्य परिजन व पड़ोसी मां-बेटे को अरबिंदो हॉस्पिटल ले गए। भाई की मौत हो गई, जबकि मां वेंटिलेटर पर है। डेढ़ साल से कर रहा था परेशान… आई क्लिनिक में साथ काम करते थे डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया, वेदांत व विधि विजय नगर के अग्रवाल आई क्लिनिक में साथ काम करते थे। डेढ़ साल से चैटिंग भी कर रहे थे। विधि वहां से चौधरी आई क्लिनिक आई तो वहां भी वेदांत परेशान करने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *