अजमेर में तेज ठंड के साथ गलन बरकरार, दिनचर्या प्रभावित:9.6 डिग्री तक पहुंचा तापमान, कल से 2.7 डिग्री की गिरावट; बरसात की सम्भावना

अजमेर में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ तेज ठंड के साथ गलन बनी हुई है। बुधवार सुबह साढे़ पांच बजे 11.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 9.6 डिग्री मिनिमम तापमान रहा। कल मिनीमम 12.3 डिग्री रहा था और ऐसे में कल से 2.7 डिग्री तापमान कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है और बरसात की सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 28 जनवरी से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। 29-30 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा भी सुबह के समय दर्ज होने का अनुमान है। एक और नए पश्चिमी विक्षोभके प्रभाव से 31 जनवरी और 1 फरवरी को वापस संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ……….. पढें ये खबर भी…. जानलेवा हमला-आरा मंशीन संचालक सहित 8 गिरफ्तार:सात अवैध आरा मशीनों को हटाने की कार्रवाई भी की, अन्य की तलाश चार दिन पूर्व पुष्कर बाईपास पर भारतीय जीव रक्षा एवं वन्य पर्यावरण समिति के प्रदेशाध्यक्ष समेत उनकी टीम के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने बबाइचा के आरा मशीन संचालक एवं उसके पुत्र समेत 8 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों एवं उनके वाहनों की तलाश की जा रही है। (पूरी खबर पढें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *