मंदिर में समाधि व मूर्ति से छेड़छाड़,सेवादारों से मारपीट:ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया, वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कोटा के प्राचीन गेपरनाथ मंदिर के सेवादारों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने आरकेपुरम थाने के बाहर प्रदर्शन किया।ओर वन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों ने मंदिर में समाधि व मूर्ति से छेड़छाड़ ओर सेवादारों से मारपीट का आरोप लगाया। घटना मंगलवार सुबह 9 बजे के आसपास की बताई। ग्रामीणों ने रात को थाने पर प्रदर्शन किया। मंदिर में सेवादार कैलाश का कहना है, मंदिर में उनके साथ अन्य कालू बेरवा, जल सिंह रखरखाव व पूजा का काम करते हैं। राजपाल शर्मा, विनोद लगभग 10- 12 वनकर्मी गेपरनाथ गुफा स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने बिना नोटिस के शराब के नशे में प्लास्टिक पाइप से उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बाबा की तस्वीर उठाकर कुंड में फेंक दी। समाधि पर तोड़फोड़ की। मारपीट में उन्हें चोटें आई हैं। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।
इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने रात को थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। आरकेपुरम थाना ASI बृजराज सिंह ने बताया मंदिर पुजारी ने कुछ व्यक्तियों के खिलाफ गाली-गलौज मारपीट का आरोप लगाया है। इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *