नर्मदापुरम में गरज-चमक के साथ बदला मौसम:पिपरिया में गिरे ओले, सोहागपुर, इटारसी, सिवनीमालवा में तेज बारिश

नर्मदापुरम जिले में मंगलवार रात 11 बजे गरज चमक के साथ मौसम में बदलाव हुआ। पिपरिया, सोहागपुर, इटारसी, डोलरिया, सिवनीमालवा में तेज बारिश हुई। पिपरिया में कुछ देर साबूदाने बराबर के ओले भी गिरे। बारिश होने के बाद ठंड से सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ की वजह से मध्य प्रदेश में मौसम बिगड़ गया है। ठंड के मौसम में बारिश-ओले का दौर चल रहा है। इसी मौसमी सिस्टम का प्रभाव नर्मदापुरम जिले के इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया। देर रात अचानक मौसम बिगड़ा और तेज बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। पिपरिया में ओले ने किसानों की चिंता बढ़ाई। गेहूं और चने की फसलों को नुकसान हो सकता है। आने-वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड, किसानों को राहत मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के बाद आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। किसानों के लिए यह बारिश फसलों के लिहाज से लाभकारी मानी जा रही है। लेकिन पिपरिया क्षेत्र में ओले गिरने से फसलों में नुकसान की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *