सीहोर जिले में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह के समय लोगों को वाहन चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण ठंड ज्यादा महसूस की गई। बीती रात हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज भी जिले में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की पहले से की गई भविष्यवाणी के अनुसार, 27 जनवरी की रात को जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलीं, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। कई जगह ओले गिरे
बारिश वेस्टर्न डिस्टरबेंस और कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हुई। कुछ जगहों पर देर रात चने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे ठंड और बढ़ गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बारिश के बाद और गिर गया। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।


