आदर्श नगर ए इलाके में बिजली पोल से करंट दौड़ा:करंट लगने से गाय की मौत, बड़ा हादसा टला

सवाई माधोपुर में आदर्श नगर ए इलाके में मंगलवार शाम को हुई बारिश के दौरान एक हादसा सामने आया‌‌। यहां बिजली पोल में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान यहां कोई बच्चा नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली पोल करंट दौड़ने से हो सकता था बड़ा हादसा जयप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि आदर्श नगर ए में एक खंभा सड़क के बीचों-बीच लगा हुआ है। जिससे अक्सर यहां हादसों की आशंका बनी रहती है। बारिश के दौरान इस पोल से करंट भी दौड़ता है। जिससे पूर्व दो जानवरों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार शाम को हुई बारिश के बाद फिर से एक गाय को बिजली पोल से करंट लग गया। यहां गाय को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। कॉलोनी वासियों का कहना है कि इसे लेकर बिजली निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया गया, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। फिलहाल कॉलोनीवासियों ने इस बिजली के पोल सड़क के बीचों-बीच से हटवाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में मंगलवार शाम को करीब 15 मिनट तक बारिश देखने को मिली थी। जिसके बाद यह हादसा सामने आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *