अलवर के गोविंदगढ़ के निवासी 45 साल के व्यक्ति को आरएनटी मेडिकल कॉलेज से अलवर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि दो युवक उसे गोविंदगढ़ से उदयपुर लेकर गए थे। वहां रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के कारण आरएनटी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। लेकिन उदयपुर से अलवर लाते समय बीच में ही दम तोड़ दिया। अब परिवार का आरोप है कि घटना कैसे हुई। इसका पता नहीं चला है। मृतक के पड़ोसी तीरथ ने बताया कि मृतक बालकिशन प्रजापत गोविंदगढ़ का रहने वाला था। दो दिन पहले छतरपुर गांव के दो युवक उसे घर आकर लेकर गए थ। बात में पता चला कि उदयपुर गए हैं। उदयपुर अस्पताल से एम्बुलेंस कर्मचारी का फोन आया की बाल किशन उदयपुर मजदूरी करने गया था और वह वहां छत के ऊपर से नीचे गिर गया। जिससे उसकी गर्दन व रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया था। उसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। उसके बाद उदयपुर से मृतक बालकिशन के परिजनों को उसकी मौत होने के बारे में जानकारी दी गई। परिजनों का कहना है कि जो युवक उदयपुर लेकर गए। उनके जरिए कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले की जांच होनी चाहिए।


