कोटा में बादल छाए, बारिश के आसार:दिन का पारा 5 डिग्री चढ़ा, सर्द हवा ने ठिठूरन बढ़ाई

कोटा में मंगलवार को हुई बारिश के बाद आज फिर मौसम बदला है। आसमान में बादल छाए हुए हल्की धुंध है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक हल्का कोहरा देखने को मिला। सर्द हवा से ठीठूरन बढ़ गई। आज भी बारिश की संभावना लग रही है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से आंधी का दौर शुरू होने व बारिश की संभावना जताई है। कोटा में तापमान में लगातार उतार चढ़ाव चढ़ा जारी है। मंगलवार को बारिश व ओले गिरने के बावजूद दिन का पारा 5 डिग्री बढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 21.5 से बढ़कर 27.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री से बढ़कर 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। कोटा में 24 घंटे में 1.7 एमएम बारिश दर्ज हुई। मंगलवार को हुई बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धनिया की फसल में फूल झड़ने और पौधों के जमीन पर गिरने का खतरा बढ़ गया है। अधिक नमी से धनिया में लोंगिया रोग लगने की आशंका रहती है। सरसों की फलियों में दाना भरते समय बारिश होने से दानों की गुणवत्ता खराब हो सकती है। तेज हवा के साथ बारिश से सरसों के पौधे झुक जाते हैं। इससे पैदावार घटती है। चने की फसल में इस समय अधिक पानी की जरूरत नहीं होती बारिश के कारण फूड झड़ने और फंगस लगने की आशंका रहती है। हालांकि गेहूं के लिए हल्की बारिश फायदेमंद मानी जाती है। अगले 24 घंटे में पाला पड़ा तो नुकसान का बढ़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *