धौलपुर में बारिश से रबी की फसलों को फायदा:किसानों के चेहरे खिले, सिंचाई की जरूरत हुई पूरी

धौलपुर जिले में मंगलवार शाम और देर रात हुई जोरदार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। इस बारिश को रबी की फसलों के लिए ‘मावठ’ माना जा रहा है, जिससे सभी रबी फसलों को लाभ होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अलर्ट के बाद मंगलवार दोपहर से पूर्वी राजस्थान के धौलपुर जिले में मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, और दोपहर बाद मेघ गर्जना के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मंगलवार शाम और देर रात तक जिले में जोरदार बारिश दर्ज की गई। सड़कों पर भर गया पानी
इस बारिश से धौलपुर शहर की सड़कों पर पानी भर गया, लेकिन किसानों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हुई। किसानों के अनुसार, मौजूदा समय में रबी की फसलें जैसे सरसों, गेहूं, चना, मटर और नकदी फसल आलू को सिंचाई की सख्त आवश्यकता थी। अच्छी पैदावार की उम्मीद
किसान विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि बारिश से फसलों में अच्छी वृद्धि होगी। सिंचाई के अभाव में गेहूं और सरसों की फसलें कमजोर पड़ रही थीं और उनके पौधे पीले पड़ने लगे थे। मंगलवार को हुई इस बारिश से इन फसलों को नई जान मिली है, जिससे आगामी समय में अच्छी पैदावार की उम्मीद है। हालांकि, किसानों ने यह भी आशंका जताई है कि सब्जी की फसलों को इस बारिश से कुछ नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद, अधिकांश किसान इस बारिश को रबी की फसलों के लिए ‘मावठ’ के रूप में ही देख रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *