उदयपुर में साधुमार्गी शान्त क्रान्ति जैन महिला संघ के द्विवार्षिक चुनाव केशव नगर स्थित नवकार भवन में हुए। संघ की नई कार्यकारिणी में श्रीमती रेखा बडाला को अध्यक्ष एवं श्रीमती डॉ. ममता बंबोरिया महामंत्री निर्वाचित हुई। इसमें नव गठित कार्यकारिणी (वर्ष 2026–2027) में परामर्शक शकुंतला लोढ़ा, सुशीला पोरवाल, मंजू मेहता, पदमिनी चौधरी, शांता मोगरा, उपाध्यक्षा मधु जारोली, कोषाध्यक्ष लता चपलोत, सहमंत्री विद्यावती मेहता, संगठन मंत्री ममता मोगरा, प्रचार मंत्री मधु वर्डिया, संचार मंत्री श्वेता नैनावटी, स्वाध्याय मंत्री लीला अलावत, स्वाध्याय मंत्री शकुंतला सिसोदिया को बनाया गया। ये सभी कार्यकारिणी सदस्य : चंद्रा वर्डिया, संगीता बोलिया, साधना कुदाल, सुधा मेहता, शांता जारोली, आशा तलेसरा, डॉ. रेणु कावड़िया, ऊषा खेतपालिया, डॉ. स्नेहा खोखावत, प्रियंका सिंघवी, चारु जैन एवं मंजू बंब। कार्यक्रम के समापन पर नवकार भवन में विराजित साध्वी सूर्यकांता महाराज से उपस्थित सदस्यों ने आशीर्वचन एवं मांगलिक का लाभ प्राप्त किया।


