लुधियाना में दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म, शादी काृ झांसा:वादे से मुकरा, मारपीट कर दे रहा धमकियां, पुलिस ने किया ​गिरफ्तार

लुधियाना के जगराओं में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपने दोस्त की पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने दोस्त के खिलाफ भड़का कर शादी का झांसा दिया। बाद में उसके साथ मारपीट की और धमकियां देने लगा। इस पर पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पति की दोस्ती का फायदा उठाकर बढ़ाई नजदीकियां थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। आरोपी गुरविंदर सिंह पीड़िता के पति का करीबी दोस्त था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर आरोपी पीड़िता के घर बेरोकटोक आता-जाता था। इसी दौरान उसकी पीड़िता से बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे वह उसको उसके पति के खिलाफ ही भड़काने लगा। वह शादीशुदा होने के बावजूद दोस्त की पत्नी से शादी करने का वादा करने लगा। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने फोन कॉल और बातचीत के जरिए पीड़िता का भरोसा जीता। आरोपी ने अपनी पत्नी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करने का झांसा दिया और इसी भरोसे की आड़ में महीनों तक उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी करने को कहा तो दिखा असली चेहरा जब पीड़िता ने आरोपी से अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही, तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। उसने शादी से इनकार कर दिया और पीड़िता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकियां भी दीं। डर और खौफ के साए में जी रही महिला ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया। थाना सिधवां बेट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी गुरविंदर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *