7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या:बड़वानी में इंदिरा सागर नहर में फेंका शव; शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान

बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय आदिवासी बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव इंदिरा सागर नहर से बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को खड़कल गांव के पास नहर में एक बच्ची का शव दिखाई देने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि बच्ची उसी दिन सुबह से अपने घर से लापता थी, जिसकी परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार रात आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीर अपराध मानते हुए संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया
पुलिस को आशंका है कि वारदात किसी परिचित व्यक्ति द्वारा की गई हो सकती है। राजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। यह खबर भी पढ़ें महू में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप
महू में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की छात्रा से रेप के मामले में किशनगंज पुलिस ने आरोपी तुषार वर्मा को गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी की रात आरोपी खुद को कॉलेज का परिचित बताकर छात्रा को हॉस्टल छोड़ने के बहाने बाइक पर ले गया और सुनसान इलाके में दुष्कर्म किया। सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से बिना नंबर की बुलेट सहित आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने BNS की धाराओं में केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *