इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल:2999 रुपए में 31 जनवरी और 1 फरवरी को कोरबन हिल्स में भरेंगे आसमान में उड़ान

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल से प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक नया कदम उठाया जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इंदौर में पहली बार टैंडम पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह फेस्टिवल इंदौर के प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कोरबन हिल्स में आयोजित होगा। इस आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब द्वारा किया जा रहा है। एडवेंचर टूरिज्म को मिलेगी नई पहचान सचिव पर्यटन एवं प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड डॉ. इलैया राजा टी. ने बताया कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य और भौगोलिक विविधताओं से समृद्ध राज्य है। ऐसे आयोजन प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म के नक्शे पर मजबूत पहचान दिलाने में सहायक होंगे। शुरुआती और अनुभवी दोनों के लिए उड़ान संयुक्त संचालक (एडवेंचर टूरिज्म) डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान शुरुआती और अनुभवी प्रतिभागियों के लिए विशेष पैराग्लाइडिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। चीफ इंस्ट्रक्टर कैप्टन मंधार महाजन के अनुसार सभी उड़ानें प्रमाणित प्रशिक्षकों की निगरानी में कराई जाएंगी और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पूरा पालन किया जाएगा। 2,999 रुपए में मिलेगा रोमांचक अनुभव मध्यप्रदेश फ्लाइंग क्लब के निदेशक नीरज मजुमदार ने बताया कि पैराग्लाइडिंग के लिए स्लॉट सीमित रखे गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी मात्र 2,999 रुपए में टैंडम पैराग्लाइडिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए www.mpfc.in या इंस्टाग्राम पेज @mpflyingclub पर संपर्क किया जा सकता है। जानिये क्या होता है टेंडम पैराग्लाइडिंग टेंडम पैराग्लाइडिंग एक रोमांचक साहसिक खेल है, जिसमें एक अनुभवी पायलट के साथ एक यात्री एक ही पैराग्लाइडर (बड़ा पैराशूट विंग) पर एक साथ उड़ान भरते हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिना किसी प्रशिक्षण के या पहली बार हवा में उड़ने का आनंद लेना चाहते हैं। इसमें पायलट पीछे बैठकर ग्लाइडर को नियंत्रित करता है, जबकि यात्री आगे बैठता है। टेंडम पैराग्लाइडिंग की मुख्य बातें:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *