बेकाबू नेक्सॉन कार बिजली के खंभे से टकराई:चौपाटी के पास हादसा; आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित

नरसिंहपुर शहर के बाहरी रोड पर मंगलवार रात एक टाटा नेक्सॉन कार बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना चौपाटी के पास हुई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एमपी 49 जेडएच 0667 है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के बेकाबू होने की बात सामने आई है। हादसे के कारण बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *