गोरखपुर में स्टेटस लगाती थी BF मेरी जान:इंस्टाग्राम पर बाल काटने वाले को हाई-फाई समझकर दिल दे बैठी, फिर हुई गैंगरेप की शिकार

गोरखपुर में दरिंदगी की शिकार 13 साल की किशोरी अमीरों की तरह जीना चाहती थी। उसने बड़े-बड़े ख्वाब संजोए थे। हाई-फाई जानकर ही वह इंस्टाग्राम पर सैलून में बार्बर का काम करने वाले 15 साल के लड़के के प्यार में फंस गई। किशोरी ने अपने स्टेटस में लिखा था कि बीएफ माई जान…। मतबल बॉयफ्रेंड को वह जान से भी बढ़कर प्यार करने लगी थी। क्लास 5 के बाद से ही किशोरी ने पढ़ाई बंद कर दी थी। लेकिन इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव होने की वजह से वह अच्छी इंग्लिश बोलती है। पुलिस से भी बातचीत में वह इंस्टाग्राम पर यूज किए जाने वाले शॉर्ट शब्दों काे बोल रही थी। जैसे बीएफ और जीएफ। घर में पिता ड्राइवर तो मां घरों में साफ-सफाई का काम करती है। जबकि किशोरी को यह जीवन बिल्कुल ही पसंद नहीं था। वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, सोशल मीडिया में दिखने वाले लोगों की तरह हाई-फाई जीवन जीना चाहती थी। इसी चक्कर में बॉयफ्रेंड के एक इशारे पर वह घर छोड़कर भाग गई। जब होटल का बिल चुकाने में बॉयफ्रेंड की हालत खराब होने लगी, तब वह वहां से भाग गया। इसके बाद किशोरी के पास भी घर जाने का मौका मिला था। लेकिन वह अभी भी अपना सपना पूरा करने की चाहत में कुछ भी करने को तैयार थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड से कहा कि मैं इसी होटल में काम करूंगी। लेकिन घर नहीं जाउंगी। बॉयफ्रेंड ने मॉल में दिखाई थी फिल्म 1 जनवरी को घर छोड़कर भागी किशोरी जैसे-तैसे होटल में समय बिताई। इस बीच 10 जनवरी को बॉय फ्रेंड एक बार फिर होटल आया था। किशोरी को लेकर वह ओरियन मॉल में फिल्म भी दिखाने ले गया था। उसने यह भी कहा था कि बहुत जल्द सब कुछ ठीक हो जाएगा। इधर किशोरी का शॉट कट अमीर बनने का सपना परेशान करने लगा था। वह किसी भी हाल में घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इस दौरान ही वह होटल मालिक, मैनेजर और स्पा सेंटर संचालक उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसके साथ हैवानियत किए। शारीरिक संबंध बनाने से पहले किशोरी को नशीली दवाएं भी दी गईं। जिसकी वजह से ही बाद में चलकर उसकी हालत गंभीर हाे गई। तब आरोपियों ने ही उसकी दवा भी कराई थी। शर्म लाज की वजह से अब वह घर वापस नहीं जाना चाहती थी। इसी बीच लगातार परिजनों का दबाव पड़ने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। तब जाकर आरोपियों के चंगुल से किशोरी से आजाद हुई। 6 माह के प्यार ने घर छुड़ाया, जिंदगी बर्बाद हो गई गोरखनाथ पुलिस ने 13 साल की किशोरी का कहना है कि 6 माह के प्यार के चक्कर में विश्वास करके घर छोड़ा। हर जगह धोखा मिला। बाप की उम्र के लोग भी बड़े प्यार से मिले। लेकिन जब नजदीक आए तब उनका असली रूप सामने आया है। सभी ने मेरा शारीरिक शोषण किया। उन्हें मेरी परेशानी नहीं बल्कि शरीर नजर आता था। हर कोई अपनी हवस पूरी करना चाहता था। यह कहते हुए वह रोने लगी। गोरखनाथ पुलिस ने मंगलवार को किशोरी का कोर्ट में बयान करा दिया है। किशोरी ने आरोपियों पर सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पांच अरेस्ट, 3 फरार आरोपियों की तलाश वहीं, इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अब तक होटल मालिक अभय, होटल मैनेजर आदर्श पांडेय, स्पा मैनेजर अंकित कुमार, किशोरी का सोशल मीडिया दोस्त और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने जांच के दौरान अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी सक्रिय तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक अभय का साथी नेपाल नेपाल भाग गया है। इस तरह किशोरी के साथ हुई घटना गोरखनाथ थानाक्षेत्र की रहने वाली किशोरी एक जनवरी को घर से भाग गई थी। घरवालों की तहरीर पर 5 जनवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। उधर किशोरी अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ करीमनगर के एक होटल में पहुंची। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शारीरिक शोषण करने के बाद होटल मालिक अभय उर्फ धीरेंद्र सिंह ने उसे बेतियाहाता के बिना बोर्ड वाले एक स्पा सेंटर में भेज दिया। तीन दिन वहीं ठहरने के बाद किशोरी को बड़हलगंज भेजा गया। वहां भी उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया। 6 पुलिस कर्मी सस्पेंड किए गए इस मामले में गोरखनाथ इंस्पेक्टर शशिभूषण राय को पहले लाइनहाजिर किया गया था, जिसे अब सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही फर्टिलाइजर चौकी इंचार्ज प्रशांत पाठक, बेतियाहाटा चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह, बड़हलगंज कस्बा इंचार्ज राजीव तिवारी, उनवल चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय और विकास नगर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को भी सस्पेंड किया गया। उनवल चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय पूर्व में बड़हलगंज चौकी इंचार्ज रहे हैं, इस कारण उन पर भी कार्रवाई हुई है। इनके थाना क्षेत्र में किशोरी को रखा गया था। एसएसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि इस तरह के मामलों में सभी स्तर पर जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। किशोरी की सुरक्षा और दोषियों की पकड़ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही निलंबित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है और उनकी भूमिका स्पष्ट होने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटर में किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद आरोपियों ने उसे गीडा स्थित एक होटल में किशोरी को रखा था। वह होटल अभय के पार्टनर का है। पुलिस ने किशोरी को उसी होटल से बरामद किया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस अब तक न तो होटल मालिक को गिरफ्तार कर सकी और न ही होटल पर ही कोई कार्रवाई की है। पुलिस प्रकाश में आए गीडा के होटल मालिक समेत दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई हैं। जिसमें सर्विलांस की टीम भी शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *