इंस्टाग्राम लव से कोडरमा के गांव तक बवाल:बंगाल की प्रेमिका से शादी कर हैदराबाद में रहा, अचानक हुआ गायब, घर तक पहुंची युवती

कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्कमनाय पंचायत के ग्राम बेला में बीती रात अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। पश्चिम बंगाल की एक युवती महिला मोर्चा के साथ गांव पहुंची और जमकर हंगामा किया। युवती का आरोप है कि बेला गांव निवासी नितेश पंडित (पिता– गजेंद्र पंडित) से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली। दोनों ने एक मंदिर में शादी भी किया। युवती का दावा है कि इसके बाद फरवरी महीने से दोनों हैदराबाद में 7–8 महीने तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे थे। हैदराबाद से अचानक गायब हुआ युवक युवती के अनुसार, कुछ समय बाद नितेश पंडित बिना किसी सूचना के अचानक फरार हो गया। मोबाइल बंद होने के कारण उससे संपर्क टूट गया। युवती ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खुद को ठगा और असहाय महसूस करने लगी। इसके बाद युवती कोडरमा पहुंची और मरकच्चो थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का कहना है कि युवक ने न्यायालय में विवाह करने का आश्वासन देकर जमानत ली थी, लेकिन अब वह न तो संपर्क में है और न ही मंदिर में की शादी को स्वीकार कर रहा है। महिला संगठन के साथ घर पहुंची पीड़िता न्याय न मिलने और लगातार उपेक्षा से आहत युवती महिला संगठन के सदस्यों के साथ नितेश के घर बेला गांव पहुंची। यहां उसने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि एक लड़की होने के नाते वह कब तक इस तरह भटकेगी। शादी का भरोसा देकर साथ रहने के बाद अब उसे समाज में अपमान और बदनामी झेलनी पड़ रही है। गांव और रिश्तेदारों के बीच उसके चरित्र को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं, जिससे उसका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रेमी ने अपनाने से किया इनकार काफी हंगामे और समझाने-बुझाने के प्रयासों के बावजूद नितेश पंडित ने युवती को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः युवती और उसके साथ आए महिला संगठन के सदस्य बिना किसी समाधान के निराश होकर लौट गए। घटना के बाद गांव में देर रात तक चर्चा का माहौल बना रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *