मेडिकल स्टोर मालिक की सिर में गोली मारकर हत्या:डेरा बाबा नानक में स्टोर खोलते वक्त की फायरिंग; अमृतसर ले जाते वक्त दम तोड़ा

गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हत्या हुई, स्टोर मालिक अपनी शॉप खोल रहे थे। तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हमलावरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस मामले को फिरौती के एंगल से भी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक में बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी सुबह करीब 8 बजे अपना मेडिकल स्टोर खोल रहे थे, उस समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। रणबीर सिंह बेदी के सिर में गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अमृतसर रेफर किया गया, जहां जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। पहले भी फिरौती को लेकर हो चुकी फायरिंग
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रणबीर सिंह बेदी को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थी। कुछ महीने पहले भी उन पर फिरौती को लेकर फायरिंग की गई थी। उनके मेडिकल स्टोर पर पहले भी ऐसे ही हमले का शिकार हो चुका है। पिछले साल 23 अक्टूबर को भी इसी स्टोर पर नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग की थी। पुलिस बोली- इसकी जांच करेंगे
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्या की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मार्केट में लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है। मेडिकल स्टोर मालिक पर पहले फायरिंग और धमकी को लेकर भी उनके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कातिलों को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *