पाली के डॉ. वैभव भंडारी ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से की मुलाकात:पीएम मोदी से बातचीत में कहा- आपने मन की बात में किया था मस्कुलर डिस्ट्रॉफी का जिक्र

दिव्यांगों के हितों को लेकर काम करने वाले पाली के डॉ. वैभव भंडारी 26 जनवरी की शाम को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन परिसर बने अमृत उद्यान के सेंट्रल गार्डन में आयोजित एट होम समारोह का हिस्सा बने। यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उनका वेलकम किया। प्रधानमंत्री मोदी से भी उन्होंने मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कहा कि मन की बात प्रोग्राम में उन्होंने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी का जिक्र भी किया। था। इस आयोजन में देश के टॉप लीडर, उद्यमियों, प्रतिभावान लोगों के साथ पाली के वैभव भंडारी ने करीब दो घंटे बिताएं। डॉ.भंडारी बोले- ये सबसे बड़ी खुशी
पाली के आदर्श नगर निवासी डॉ वैभव भंडारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से जब उन्हें 26 जनवरी की शाम को आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वे 25 जनवरी की सुबह छह बजे अपने साथी वैभव सोनी के साथ कार से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। 8 बजे फ्लाइट पकड़कर जोधपुर से दिल्ली करीब 10 बजे तक दिल्ली पहुंचे। वहां टेक्सी लेकर दिल्ली के 12 खंभा क्षेत्र में स्थित कणोत रॉयल पहुंचे। जहां विभाग की ओर से उनके लिए रूकने की व्यवस्था की गई थी। गणतंत्र दिवस परेड देखने का दिया मौका
26 जनवरी की सुबह दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर आयोजित हुए गणतंत्र दिवस समारोह में सभी को ले जाया गया। यहां दिव्यांगजनों के कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के लिए काफी अच्छी व्यवस्था की गई थी। दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम अटेंड करने के बाद वापस होटल चले गए। कुछ समय आराम किया। दोपहर 3 बजे उठे और चाय कॉफी पीने के बाद राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम में जाने के लिए साढ़े तीन बजे रवाना हो गए। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होना था। दुपट्टा पहनाकर किया वेलकम
जैसे ही राष्ट्रपति भवन पहुंचे। VIP कार्ड देखने के बाद सुरक्षा में लगे जवानों ने अंदर एंट्री दी। अंदर पहुंच कर देखा तो नजारा कुछ अलग था। देश के टॉप राजनेता, उद्यमी, प्रतिभाशाली लोग नजर आए। जहां किसी तरह की राजनीति चर्चा नहीं हो रही थी। सभी एक-दूजे से बड़े प्यार से मिल रहे थे और वे भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने और सभी से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा वेलकम, प्रधानमंत्री ने बताई मन की बात
डॉ. वैभव भंडारी ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की उन्होंने कार्यक्रम में आने हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त करते हुए वेलकम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिले। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि मन की बात कार्यक्रम में आपने से मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के बारे में बोला था। उससे प्रेरित होकर अपने इस प्रकार के मरीजों के लिए सुगम कपड़े बनवाए। जिससे की वे आराम से किसी कि मदद के बिना खुद कपड़े पहन सके। फेमस अटैक सर्वाइवर, लक्ष्मी अग्रवाल के साथ किया डिनर
डॉ भंडारी ने बताया कि सभी से मेल मुलाकात करने के बाद उन्होंने एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के साथ बैठकर डिनर किया। जो भारत में एसिड अटैक के खिलाफ ‘स्टॉप एसिड सेल’ अभियान की सूत्रधार हैं। उनके जीवन पर फिल्म छपाक भी बनी हुई है। जिसमें हीरोइन दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया। यहां साउथ के फेमस हीरोइन समांथा रूथ प्रभु से मिले और दुर्लभ बीमारियों से लेकर उनसे चर्चा की। अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला से मिलकर उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। ये वो भारतीय थे जो ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा बने और भारत का गौरव बढ़ाया। इसके साथ ही मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित राजस्थान के कुछ नेता भी शामिल रहे। रात करीब आठ बजे होटल पहुंचे और फिर 27 जनवरी की सुबह दिल्ली से फ्लाइट लेकर पहुंचे और जोधपुर से कार लेकर वापस पाली अपने घर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन के एट होम कार्यक्रम का हिस्सा बनना सम्मान का विशेष
इस यात्रा को लेकर डॉ वैभव भंडारी बताते है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके जीवन के यादगार पलों में से एक है। वहां जाकर जाना कि देश के टॉप डीलर, फेमस लोग, उद्यमी काफी सरल और शिष्टाचार के साथ सामान्य लोगों की तरह मेल मुलाकात करते है। उन्हें देखकर नहीं लगता कि यह वे ही लोग है जो देश चलाते है और देश की प्रगति में अपना सबकुछ देने को तैयार रहते है। ये खबर भी पढ़ें… *आठ राज्यों की संस्कृति संजोए है राष्ट्रपति भवन का आमंत्रण-पत्र:* कार्ड में प्रिंट सभी फोटो की है अलग-अलग कहानी, आईए जानते है क्या खास है इस कार्ड में पाली के डॉ. वैभव को राष्ट्रपति भवन आने का न्योता:* 26 जनवरी को ‘एट होम’ समारोह में होंगे शामिल; दिव्यांगजनों-दुर्लभ रोगों पर कर रहे काम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *