स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई

भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिश्रामपुर स्थित वीएम कॉलेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानोदय संस्था द्वारा संचालित वीएम कॉलेज ऑफ नर्सिंग, वीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जूनियर डीपीएस, ज्ञानोदय मूकबधिर विद्यालय व स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जयनगर के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर देशप्रेम की भावना को जीवंत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर राजवाड़े, प्रांतीय पदाधिकारी धर्म जागरण ने कहा कि संविधान का पालन, सामाजिक समरसता और मानवता की सेवा ही सच्ची देशभक्ति है। संस्था संचालक विजयराज अग्रवाल ने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज फहराया और मार्चपास्ट से हुई। भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। संचालन तेजस्विनी पांडेय व पार्वती दीवान ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *