मनेंद्रगढ़ | एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के डायरेक्टर्स संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कर, प्रशांत अग्रवाल, ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ व तोशी अग्रवाल रहे। अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह की अगली कड़ी में कक्षा तीसरी और चौथी के विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत पर रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 11वीं के छात्र अनिरुद्ध सोनी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भाषण प्रस्तुत किया।


