गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए

मनेंद्रगढ़ | बचपन प्ले स्कूल मनेंद्रगढ़ में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्र ध्वज फहराया गया व राष्ट्रगान किया गया। साथ ही भारत माता की जय व वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। कक्षा यूकेजी के छात्रों द्वारा नृत्य व देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। कक्षा एलकेजी के छात्राओं द्वारा भाषण व नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नर्सरी के छात्राओं द्वारा कविता वाचन किया गया। संस्था संचालक ज्योति ताम्रकार, तोषी अग्रवाल, आशी कक्कड़, संजीव ताम्रकार, आशीष कक्कड़ व प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य सोनाली दास ने बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *