बहुजन समाज पार्टी ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

अमृतसर| बहुजन समाज पार्टी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बसपा के प्रदेश सचिव व जोन इंचार्ज तारा चंद भगत, प्रदेश सचिव बलवंत सिंह कहिरां और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। तारा चंद भगत ने ‘पंजाब संभालो अभियान’ से जुड़ने की अपील की और पंजाब में बसपा की सरकार बनाकर डॉ. करीमपुरी को मुख्यमंत्री तथा बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को देश की नेतृत्वकारी भूमिका में लाने की बात कही। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *