भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री मारवाड़ी पंचायती बड़ा मंदिर श्री रघुनाथ जी ट्रस्ट के 5 पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हो गए। इसमें वरुण नेवटिया उप-प्रधान, संजय केजरीवाल महासचिव, अमित गोयंका कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता संयुक्त कोषाध्यक्ष, अमित जालान संयुक्त सचिव चुने गए। ट्रस्ट के प्रधान पद के लिए संजय गुप्ता के अलावा किसी भी सदस्य नामांकन दाखिल नहीं किया था, इसलिए वह पहले ही निर्विरोध प्रधान चुन लिए गए थे। इसी तरह आनंद कुमार बंसल को भी निर्विरोध वरिष्ठ उप-प्रधान चुना गया था। यह चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों में एडवोकेट शशि वीर शर्मा और जीएस पाहवा के मौजूदगी में करवाए गए। चुनाव कमेटी के सदस्यों में समाजसेवक अनिल सिंघल, उद्योगपति कमल डालमिया, डॉ. ओपी सिंघानिया शामिल थे। घी मंडी स्थित शिवाला मंदिर श्री भूतनाथ में मतदान में कुल 1178 वोटों में से 721 मतदाताओं ने वोट डाले। वरुण नेवटिया ऋषि पोद्दार और राजेश केजरीवाल को हरा कर उपप्रधान बने। संजय केजरीवाल विजय सिंघानिया को हराकर महासचिव बने। विक्रम गोयल और संजय वागला को हराने वाले अमित गोयंका कोषाध्यक्ष चुने गए। इसी तरह विपुल नेवटिया से ज्यादा वोट लेने वाले संजय गुप्ता संयुक्त कोषाध्यक्ष बने। अमित जालान ने सिद्धनाथ खेमका को हराकर संयुक्त सचिव पद पर बाजी मारी।


