यूनियन ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ दी पुलिस को शिकायत

भास्कर न्यूज | अमृतसर बटाला रोड स्थित बिजली घर में मंगलवार को पावरकॉम ट्रांसपोर्ट ठेका मुलाजिम यूनियन ने साथी कर्मचारी बलदेव की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 7 बजे तक जारी रहा। प्रशासन और पावरकॉम अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए मुआवजा देने का आधिकारिक ऐलान किया। इसके बाद यूनियन ने धरना हटाकर विजय नगर चौकी में आरोपी जेई विशाल कुमार और लाइनमैन कवल के खिलाफ लिखित शिकायत दी। यूनियन का कहना है कि अगर जेई और लाइनमैन को पुलिस ने गिरफ्तार न किया तो थाने के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन के सर्किल प्रधान सुखप्रीत सिंह ने कहा कि जेई विशाल कुमार और लाइनमैन कवल के आदेशों पर 23 दिसंबर को सीएचबी कर्मचारी बलदेव टंडन नगर गली नंबर 2 में 11 केवी लाइन पर काम कर रहा था। काम करते समय अचानक करंट लगा और बलदेव जमीन पर गिर पड़ा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां मंगलवार अल सुबह उसकी मौत हो गई। यूनियन प्रधान सुखप्रीत ने बताया कि बलदेव की ड्यूटी रात की थी मगर जेई विशाल ने फोन करके बाद दोपहर बुला लिया। जेई ने बिना सेफ्टी किट और अर्थ स्टिक लगाएं बलदेव को 11 केवी लाइन पर काम करने को चढ़ा दिया। बलदेव लाइन पर काम करने ही लगा था कि करंट लग गया। यूनियन प्रधान और मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने जेई विशाल और लाइनमैन कवल पर बिजली बंद न करवाने का आरोप लगाया जिससे बलदेव को करंट लगा। अगर लाइन पर परमिट लिया था तो बिजली कैसे आ गई पुलिस को इसकी जांच करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *