जेल में हवालाती भिड़े, 4 पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर सेंट्रल जेल फताहपुर में हवालाती भिड़ गए। पुलिस ने मामले में 4 हवालातियों पर केस दर्ज किया है। सहायक सुपरिटेंडेंट जेल सुखदेव सिंह ने शिकायत में बताया कि हवालातियों के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई, जिससे जेल की सुरक्षा और अनुशासन प्रभावित हुआ। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने बताया कि मनजीत सिंह उर्फ काका, सिकंदर सिंह, राहुल कुमार उर्फ गौरव और अर्जुन सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। जेल रिकॉर्ड के अनुसार, उपरोक्त हवालातियों का झगड़ा कैदी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, दविंदर सिंह उर्फ लड्डू और गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था। एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि यह घटना 24 जनवरी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *