धनबाद में हाइवा की टक्कर से युवक की मौत:चापापुर मार्ग पर हुआ हादसा, परिजनों ने मुआवजा और नौकरी की मांग पर किया प्रदर्शन

धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल मुगमा एरिया अंतर्गत चापापुर टू कोलियरी मार्ग पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक मिथुन कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई। मिथुन सोनवाद पंचायत के कोड़ाडंगाल निवासी था। देर रात 11 से 12 बजे के बीच वह अपने घर लौट रहा था, तभी एक अज्ञात हाइवा वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ईसीएल प्रबंधन इस ग्रामीण सड़क का उपयोग भारी वाहनों के आवागमन के लिए कर रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। मृतक के पिता को ईसीएल में नौकरी देने की मांग ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर न तो स्ट्रीट लाइट की सुविधा है और न ही सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। परिजनों के अनुसार, मिथुन कुंभकार परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 20 लाख रुपए मुआवजा और मृतक के पिता को ईसीएल में नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक कंपनी प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर सकारात्मक बातचीत नहीं करते, तब तक शव को सड़क से नहीं हटाया जाएगा। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद न तो कंपनी प्रबंधन और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *