अमृतसर| बटाला रोड स्थित सेलिब्रेशन मॉल की बैक साइड से पवन नगर को जाने वाले रास्ते के चौक में रोजाना कूड़े का ढेर लगा रहता है। नगर निगम द्वारा नियमित कूड़ा लिफ्टिंग न होने के कारण यहां कचरा जमा होता जा रहा है। इससे इलाके में गंदगी और बदबू फैल रही है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर के कारण बदबू और आवारा जानवर भी यहां आते रहते हैं। प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि रोजाना कूड़ा उठाने की व्यवस्था की जाए। – सुखदेव सिंह निवासी बटाला रोड।


