इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में आध्यात्मिक गुरु रविशंकर मुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन माध्यम से दीक्षांत संबोधन देंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हैं। यह आयोजन विश्वविद्यालय की अकादमिक परंपरा और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। राष्ट्रगान के साथ हुआ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीक्षांत समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मां सरस्वती की प्रतिमा और राजकुमारी इंदिरा के तैलचित्र पर पुष्पार्पण तथा दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर पांच शोधार्थियों को डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। 64 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से किया जाएगा सम्मानित जबकि 64 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न सत्रों के कुल 232 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और चार विद्यार्थियों को रजत पदक दिए जाएंगे। चार शैक्षणिक सत्रों के विद्यार्थियों को मिलेगा मेडल सम्मान सत्र 2020-21 में 54 स्वर्ण और एक रजत पदक, 2021-22 में 60 स्वर्ण और एक रजत पदक, 2022-23 में 59 स्वर्ण और एक रजत पदक, 2023-24 में 59 स्वर्ण और एक रजत पदक प्रदान किए जाएंगे।


