फाजिल्का में नाबालिग छात्र गिरफ्तार:चोरी और लूटपाट का आरोप, पुलिस ने बाइक बरामद किया; 8वीं कक्षा में पढ़ता था

फाजिल्का के सिटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र पढ़ाई करने के साथ-साथ चोरी और लूटपाट जैसी वारदातों को भी अंजाम देता था। फिलहाल नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।सिटी थाना के एसएचओ सचिन कंबोज ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा नंबर 17 दर्ज किया है। जिसमें आरनीवाला निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को लूटपाट और चोरी की घटनाओं में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया गया। आरोपी का होगा डोप टेस्ट पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार नाबालिग वर्तमान में आठवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।एसएचओ ने यह भी बताया कि आरोपी नशे का आदी है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए उसका डोप टेस्ट कराया जाएगा। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह अकेले इन घटनाओं को अंजाम दे रहा था या किसी गिरोह का हिस्सा है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *