बठिंडा में कोहरे के कारण 2 कार की टक्कर:महिला की मौत, बेटा-बेटी समेत 3 घयाल, शादी समारोह में जा रहे थे

बठिंडा जिले के तलवंडी साबो रोड पर कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना तलवंडी साबो के पास उस समय हुई जब एक होंडा कार की माइक्रा कार से टक्कर हो गई। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स बठिंडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा एक परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। मृतकों में अमरजीत कौर (45), पत्नी सतनाम सिंह, शामिल हैं। उनके बेटे अमनदीप सिंह (22) को पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि बेटी मनजिंदर कौर (25) के सिर में गंभीर चोट लगी है। ये सभी तलवंडी साबो से बठिंडा की ओर जा रहे थे। इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम हादसे में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस और एसएसएफ टैक्सी की मदद से पहले तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बठिंडा सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि 108 एम्बुलेंस से 4 लोग उनके पास पहुंचे थे। इनमें से अमरजीत कौर की हालत गंभीर थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। भाई-बहन समेत 3 लोग घायल वहीं अमनदीप सिंह का इलाज बठिंडा सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि मनजिंदर कौर को गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर किया गया है। दूसरी कार माइक्रा का ड्राइवर गुरजंट सिंह (34), पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी कोटकपूरा भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। वह तलवंडी साबो की तरफ जा रहा था। तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *