एसजीपीसी का पलटवार: सिट को सहयोग न करने का आरोप भ्रामक : एड. सियाली

भास्कर न्यूज | अमृतसर एसजीपीसी के लीगल एडवाइजर एड. अमनबीर सिंह सियाली ने पंजाब सरकार की ओर से हाई कोर्ट में दिए गए बयान पर कड़ा एतराज जताया है। सरकार ने अदालत में यह आरोप लगाया है कि एसजीपीसी पंजाब सरकार द्वारा गठित एसआईटी (सिट) को सहयोग नहीं कर रही, जबकि यह आरोप पूरी तरह गलत है। सियाली ने बताया कि 12 जनवरी को जत्थेदार अकाल तख्त साहिब की ओर से एसजीपीसी को स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि एसआईटी द्वारा मांगे दस्तावेज और सहयोग पूरी तरह प्रदान किया जाए। आज अदालत में दाखिल जवाब से साफ झलकता है कि तथ्यों को नजरअंदाज कर अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है, जिसका एसजीपीसी पूरी तरह खंडन करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *