पटना | एमएस पब्लिक स्कूल पटना में गणतंत्र दिवस मनाया गया। यवत कुमार सिंह ने विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्कूल के डायरेक्टर मो. अबरार खान सहित गणमान्य अतिथि, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं व बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अतिथियों ने बच्चों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


