झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अभी मौसम का यह बदलाव जारी रहेगा। प्रदेश में 2 दिन के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसके अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। फिलहाल सुबह में कोहरा और धूंध तथा दिन में आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे मौसम में बदलाव संभव है, हालांकि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी संभव है। 15 फरवरी से पड़ेगी गर्मी इधर मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 15 फरवरी से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगेगा। मौसम में बदलाव की बात करें तो सोमवार को सबसे कम तापमान गुमला का 9.8 डिग्री सेल्सियस तथा सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची का सोमवार के तापमान में रविवार के की अपेक्षा गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बड़ा बदलाव के संकेत नहीं रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आज दोपहर में अच्छी-खासी धूप और खिला आसमान देखने को मिलेगा, क्योंकि, सिनॉप्टिक फीचर में किसी भी तरह का कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। ऐसे में दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। वहीं, शाम में ठंडी हवा चलेगी। लेकिन, इस मौसम को हल्के में न लें, सचेत रहें क्योंकि यह बदलाव का समय है। इसमें वायरल अटैक बढ़ जाते हैं. 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा रांची का तापमान सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा लेकिन 24 घंटे में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। आज का संभावित तापमान जिला: अधिकतम : न्यूनतम
देवघर : 30 : 13
धनबाद : 30 : 13
दुमका : 30 : 13
गिरिडीह : 29 : 12
गोड्डा : 30 : 14
जामताड़ा : 30 : 13
पाकुड़ : 31 : 14
साहिबगंज : 30 : 14
कोडरमा : 30 : 14
चतरा : 31 : 13
गढ़वा : 31 : 14
लातेहार : 29 : 14
लोहरदगा : 30 : 15
पलामू : 31 : 14
बोकारो : 30 : 14
रामगढ़ : 30 : 14
हजारीबाग : 29 : 15
रांची : 29 : 15
खूंटी : 29 : 16
गुमला : 29 : 13
पूर्वी सिंहभूम : 32 : 18
सरायकेला : 32 : 17
पश्चिमी सिंहभूम : 33 : 17
सिमडेगा : 32 : 14
आंकड़े डिग्री सेल्सियस में है। सोर्स : IMD


