पंजाब अपडेट्स:होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर ED और इनकम टैक्स की रेड

पंजाब के पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर पर आज ED और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड की। टीम ने उनके होशियारपुर स्थित आवास पर पहुंची। यहां दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। तड़के ED के अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ सुंदर शाम अरोड़ा के निवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि टीम के साथ आए अधिकारियों ने घर के सभी प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है और किसी को भी अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को भी कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें… जालंधर में महिला ने छत से लगाई छलांग, अस्पताल में मौत जालंधर के रामामंडी स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में बुधवार सुबह एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से बचने के प्रयास में 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला परमजीत कौर ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल परमजीत कौर को जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, परमजीत कौर अपने पति लक्खा के साथ घर की ऊपरी मंजिल पर रहती थीं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *