जालंधर में बीजेपा रिश्तेदार ने खुद को मारी गोली:लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, निजी अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद नाजुक

जालंधर के वेस्ट हलके के अंतर्गत आने वाले बस्ती शेख, उजाला नगर में एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। घायल युवक भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू के भांजे का बेटा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक कारोबार में घाटे और पैसों के लेन-देन के कारण मानसिक तनाव में था। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा पार्षद मनजीत सिंह टीटू मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका रिश्तेदार (भांजे का बेटा) पिछले कुछ समय से व्यापार में हुए नुकसान के कारण काफी परेशान चल रहा था। आज सुबह परिजनों को इस घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। बैंगलोर से कल ही लौटा था युवक सूत्रों के हवाले से खबर है कि युवक पैसों के लेन-देन के किसी मामले को लेकर बैंगलोर चला गया था। परिजन उसे काफी समझा-बुझाकर कल ही वापस घर लेकर आए थे। लेकिन मानसिक तनाव इतना गहरा था कि घर लौटने के अगले ही दिन उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस कर रही है मामले की जांच सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के पीछे के असल कारणों की पुष्टि की जा सके। अस्पताल में चल रहा है इलाज फिलहाल युवक का इलाज जालंधर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे गहन निगरानी (ICU) में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *