दूसरे दिन भी नहीं हुआ युवक के शव का पोस्टमॉर्टम:परिजन और समाज के लोगों ने हॉस्पिटल में दिया धरना; तत्कालीन CI को सस्पेंड करने की मांग

बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में युवक मुकेश सैनी की हत्या के 24 घंटे बाद भी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। इधर घटना के विरोध में माली समाज भी आंदोलन पर उतर गया है। माली समाज के लोग परिजनों के साथ कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी हिंडोली के तत्कालीन CI सहदेव सिंह को सस्पेंड करने, मृतक परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व एक सदस्य को नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं। एडिशनल एसपी बूंदी उमा शर्मा ने बताया कि अभी शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है परिजन मॉर्च्युरी के बाहर बैठे हैं कोटा पहुंचकर उनसे समझाइश करेंगे। मृतक मुकेश के पिता चेलाराम का कहना है कि आरोपी उसके बेटे के दोस्त थे। उनके बीच लेन देन था। 5 महीने पहले बेटे से उनका साथ छोड़ने को कहा था। मेरे कहने पर बेटे ने उनके साथ रहना बंद कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने 5 महीने पहले मेरे साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत हिंडोली थाने में की थी। लेकिन तत्कालीन CI सहदेव सिंह ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए। उन्होंने मेरे बेटे की चाकू मार कर हत्या कर दी। जबतक तत्कालीन की को सस्पेंड नहीं किया जाएगा। तब तक शव को नहीं उठाएंगे। संभागीय अध्यक्ष माली सैनी समाज सुनील गहलोत ने कहा की 5 महीने पहले मुकेश ने आरोपियों से 40 हजार लिए थे। उनमें से 10 हजार चुका दिए थे। आरोपियों ने आपसी रंजिश में 5 महीने पहले मुकेश के पिता चेलाराम से मारपीट की थी। चेलाराम ने इसकी तीन चार बार शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसका नतीजा आज आपके सामने है। चेलाराम के बेटे को बेरहमी से मारा गया। हमारी मांग है कि तत्कालीन CI को सस्पेंड किया जाए। मृतक के परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। मांगे पूरी नहीं होने तक शव को नहीं उठाएंगे, आंदोलन जारी रहेगा। ये खबर भी पढ़ें- उधार नहीं चुकाया तो चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, मौत:गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जाम किया, प्रदर्शन और नारेबाजी भी बूंदी में उधार नहीं चुकाने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मर्डर जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र के बड़ा नयागांव में सोमवार रात को किया गया। इधर हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह कोटा-बूंदी नेशनल हाईवे 52 जाम कर दिया। हालांकि, 15 मिनट बाद ही पुलिस- प्रशासन की समझाइश के बाद वे हाईवे से हट गए। परिजनों ने मांगें नहीं मानने तक शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है। खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *