उदयपुर के चार युवाओं ने साइकिलिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। चारों साइक्लिस्ट ने उदयपुर से नैनीताल स्थित कैंची धाम तक 1050 किलोमीटर की दूरी तय की। जितेन्द्र पटेल, ऋषभ जैन, रचित सिंघवी और शुभम कोठारी ने यह यात्रा 5 दिनों में पूरी की। इस दौरान इन्हें रास्ते में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और बारिश का सामना करना पड़ा। टीम ने राजाना 200 से 250 किलोमीटर साइकिल चलाई। दल 22 जनवरी को सरदारपुरा स्थित हनुमान मंदिर से रवाना हुआ था। फिर उदयपुर, अजमेर, कोटपुतली, गाजियाबाद, हल्द्वानी होते हुए नैनीताल पहुंची। टीम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन कैंची धाम पहुंची और तिरंगा झंडा फहराया गया। युवाओं ने फिटनेस और एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लवदेव बागड़ी और कार्तिकेय सिंघवी क्रू मेंबर के रूप में साथ रहे। दोनों ने करब 450 किलोमीटर तक साइक्लिंग कर टीम का मनोबल बढ़ाया।


