राजस्थान के बिजनेसमैन की ट्रैक्टर पर निकली बारात:जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील से आए मेहमान ट्रोली में बैठकर नाचे, गांव में की शादी

अब डेस्टिनेशन वेडिंग और बिग फैट वेडिंग ट्रेंड बन चुका हैं, जिसमें लाखों-करोड़ों खर्च होता है। वहीं उदयपुर के बिजनेसमैन ने देसी अंदाज और में अपने गांव मालपुरा (टोंक) में शादी की। दुल्हन पास के डिग्गी की है। इस शादी में भारत जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, कजाकिस्तान, रूस, चाइना, यूक्रेन, अर्जेंटीना समेत 10 देशों से मेहमान आए। मेहमानों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया। विदेशी मेहमानों ने भी देसी संस्कृति और शादी के रीति-रिवाजों को अपने कैमरे में कैद किया। प्रधानमंत्री ने भी एक पत्र के जरिए वर-वधु को आशीर्वाद भेजा। शादी में शामिल मेहमानों की PHOTOS विदेशी मेहमानों ने 4 दिन रहकर शादी की रस्मों को देखा
मालपुरा (टोंक) के रहने वाले अंकित जैन का उदयपुर में स्टार्टअप एग्री स्टार्टअप ईएफ पॉलीमर है। अंकित जैन की 24 जनवरी को डिग्गी मालपुरा (टोंक) के पास डिग्गी की रहने वाली अदिति से शादी हुई है। अदिति ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया और अब पीएचडी कर रही है। अंकित ने अपनी शादी में भारत समेत जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, कजाकिस्तान, रूस, चाइना, यूक्रेन में अपने दोस्त और परिचितों को भी इनवाइट किया था। शादी में शामिल होने विदेशी मेहमान भी उनके गांव मालपुरा में 21 जनवरी को ही आ गए थे। वे 24 जनवरी को शादी के दिन तक रूके। विदेशी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर बारात में गए
विदेशी मेहमानों ने गांव की देसी शादी, यहां की परंपरा और संस्कृति और मेहमान नवाजी का लुत्फ उठाया। बारात कार सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली में गई। विदेशी युवक-युवती भारतीय परिधान पहनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही बैठकर लड़की वालों के घर गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही बैठकर डांस किया। विदेशी लड़कों ने कुर्ता-पायजामा और लड़कियों ने सलवार-सूट पहना। विदेशियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। मेहमानों का राजस्थानी जायका परोसा
विदेशी मेहमानों को खाने में राजस्थानी जायका परोसा गया। खींचड़ा, मक्की के ढोकले, चूरमा, मटर की बाटी, लपसी, मक्की की रोटी, कड़ी और सरसो का साग, दाल-बाटी, गेंहू, मक्का और बेसन तीन प्रकार का चूरमा परोसा गया। मिठाई में काजू अखरोट हलवा, मालपुआ, चीकू रस मलाई, दूध के लडडू, इमरती आदि रहे। चारों दिन अलग-अलग मैन्यू रहा। स्टार्टअप से देश-दुनिया में बनाया नाम
अंकित ने अपनी पढ़ाई उदयपुर के सरकारी प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी महाविद्यालय (सीटीएई) कॉलेज में पूरी की। 2017 से 2021 तक यहां पर एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में बीटेक पूरी की। एक साल पहले एग्री स्टार्टअप ईएफ पॉलीमर ने फोर्ब्स इंडिया के नवंबर एडिशन के कवर पेज पर जगह बनाई थी। इस स्टार्टअप को फोर्ब्स इंडिया ने एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के सबसे इनोवेटिव टेक स्टार्टअप में शामिल किया है। यह स्टार्टअप अपने जैविक उत्पाद ‘फसल अमृत’ के जरिए किसानों को कम पानी में बेहतर फसल उत्पादन का स्थायी समाधान दे रहा है। राइजिंग राजस्थान में ईएफ पॉलीमर स्टार्टअप को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहा। ईएफ पॉलीमर के को-फाउंडर, सीबीडीओ अंकित जैन मालपुरा के रहने वाले है। ईएफ पॉलीमर भारत, जापान, अमेरिका, फ्रांस, ब्राजील, कजाकिस्तान, रूस, चाइना, यूक्रेन, अर्जेंटीना समेत 10 देशों में कार्यरत हैं। अंकित ने कहा कि बड़ी-बड़ी रॉयल वेडिंग्स की चर्चा दुनिया में जरूर होती है लेकिन हमारी परंपरा और संस्कृति गांव की शादियों में होती है। इसलिए उन्होंने भी अपने पैतृक गांव टोंक के डिग्गी मालपुरा से शादी का फैसला किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *