बूंदी पुलिस ने 10 साल से फरार चल रहे एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी इमरान उर्फ इन्ना को गिरफ्तार किया है। उसे झालावाड़ के झालरापाटन से पकड़ा है। जिले की डाबी थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई करते हुए इमरान उर्फ इन्ना पुत्र रफीक भाई उर्फ उस्ताद को झालरापाटन के मुकैरी मोहल्ले से दबोचा। आरोपी झालरापाटन में ही रह रहा था। उसके खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट तालेड़ा न्यायालय ने स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
इस गिरफ्तारी को डाबी थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। टीम में हेड कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद, कॉन्स्टेबल भूपेंद्र और कॉन्स्टेबल विजय सिंह शामिल थे।


