अब तक सड़क और गली मोहल्ले में ही महिलाओं के गले से चेन लूटने का मामले सामने आ रहे थे लेकिन अब बीकानेर शहर में स्थित बड़े बाजार में दिन दहाड़े घर में घुसकर एक महिला के से लूट का मामला सामने आया है। महिला के गले से सोने की चेन लूटकर युवक फरार हो गया। मामला मंगलवार शाम का है, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। बुधवार सुबह मावा पट्टी के पास एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और महिला से मारपीट कर हाथों में पहने सोने के कड़े और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिससे लुटेरे की तलाश की तलाश की जा रही है। शहर का सबसे व्यस्त एरिया शहर के परकोटे में स्थित सबसे व्यस्त बड़ा बाजार में मावा पट्टी के पास सुरेश कुमार बांठिया का मकान है। मंगलवार को सायंकाल वे अपने रिश्तेदार से मिलने गए थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली थी। इस दौरान 7.12 बजे एक नकाबपोश युवक घर में घुसा और पुष्पा से मारपीट की। गला दबाया और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। महिला डर के कारण बेसुध हो गई। पति सुरेश कुमार बांठिया घर पहुंचे तो महिला जमीन पर पड़ी मिली। उसके होश में आने पर घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। मारवाड़ी में बोल रहा था इत्तला मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ सविता डाल ने बताया कि घर में घुसे युवक ने कपड़े से चेहरा ढंक रखा था। सीसीटीवी में उसके फुटेज आए हैं जिसके आधार पर तलाश की जा रही है। घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक मारवाड़ी में बोल रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह स्थानीय युवक है। उसने पहले रैकी की जिससे पता चल गया कि महिला घर में अकेली है। घर में घुसकर महिला से मारवाड़ी में बात की और अचानक गला दबाकर मारपीट करने लगा। महिला असहाय हो गई तो लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।


