कुल्हाड़ी व लाठी से सिर फोड़ दिए:रास्ते के झगड़े में पहले बेटे की बहू से मारपीट, उसके बाद 4 के सिर फूटे, 8 जने घायल

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बिलेटा में रास्ते के विवाद में एक ही कुनबे के दो-तीन परिवारों में कुल्हाड़ी व लाठी चल गई। जिससे 8 जने घायल हो गए। चार जनों के सिर फूट गए। जो अलवर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। बिलेटा गांव निवासी हीरालाल के मकान के पास रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को गांव के रामजीलाल और सोहनपाल ने हीरालाल की पुत्रवधू को रास्ते में रोककर उसके साथ हाथापाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर हीरालाल और उसके परिजन विशाल लाल मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।
हमले में बिशनलाल, हीरालाल, श्रीचंद, विक्की, सुसा और प्रेम सहित करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर राजगढ़ थाने में अर्जुन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *