फाजिल्का-मलोट हाईवे पर बेकाबू हुई कार:कई पलटियां खाकर पेड़ से टकराई, गाड़ी के सामने अचानक आया पशु, ड्राइवर गंभीर घायल

फाजिल्का-मलोट हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। कार के सामने अचानक आवारा पशु आ जाने के कारण कार चालक का नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलटियां खाती हुई सड़क किनारे जा गिरी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के आलमशाह गांव निवासी सजना (साजन) कार में सवार होकर मलोट की ओर जा रहा था। टाहलीवाला बोदला गांव के नजदीक पहुंचते ही कार के आगे अचानक आवारा पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और कई पलटियां खाकर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराई। इस हादसे में सजना बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने तुरंत उसकी मदद की और उसे फाजिल्का के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रारंभिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे फड़की मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, पारिवारिक सदस्यों ने उसे इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाने का फैसला किया। फिलहाल सजना की हालत स्थिर बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, सजना मूल रूप से चंडीगढ़ में रहता है और अपने परिवार से मिलने के लिए फाजिल्का आया हुआ था। उसके भाई को मलोट से किसी व्यक्ति से पेमेंट लेनी थी, लेकिन अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण सजना खुद कार लेकर पेमेंट लेने गया था। रास्ते में ही यह दुर्घटना घटित हो गई। सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी साहिल ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *