जीतो लेडिज विंग ने किया संगम के बागवानी व डेयरी फार्म का अवलोकन

भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा जीतो भीलवाड़ा चैप्टर लेडिज विंग ने महिला सशक्तिकरण के लिए सोमवार को संगम फार्म पर बागवानी एवं डेयरी फार्म का अवलोकन किया। किचन गार्डन घर में बनाने और दूध के अन्य उपयोग की भी जानकारी ली। गोशाला का भ्रमण करने के बाद फार्म के प्रबंधक ने डेयरी का अवलोकन करवाया तथा दूध की जांच, फिल्टर व पैकिंग आदि के बारे में बताया। घर में पौधों की साफ-सफाई करने के साथ सब्जियों और फलों की ग्रोथ के लिए कीटाणु से बचाकर कम समय में अधिक पैदावार के बारे में बताया। इसके अलावा टमाटर, चेरी, मिर्ची, लौकी, स्ट्रोबैरी, गोभी आदि तरह की सब्जियों के बारे में भी बताया। गृ​हिणियां, बेरोजगार, युवक-युवतियों को क्लाउड किचन के माध्यम से भोजन, स्वादिष्ट स्थानीय किस्मों के मसालों की आपूर्ति करने सहित कई जानकारी दी। चेयरपर्सन नीता बाबेल और चीफ सेक्रेटरी अर्चना पटौदी ने संगम फार्म के प्रबंधक एवं उनके कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। मनोरंजन के लिए कई खेलों का आयोजन किया। इस अवसर पर चेयरपर्सन नीता बाबेल के अलावा पूर्व चेयरपर्सन नीतू ओस्तवाल, चीफ सेक्रेटरी अर्चना पटौदी, उपाध्यक्ष नीतू चोरड़िया, संतोष सिंघवी, सचिव अमिता बाबेल, जूली सुरिया, लाड़ मेहता, किरण चोरड़िया, अनुभा लोढ़ा, प्रीति सुराणा, पलक भड़कतिया सहित कई सदस्याएं उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *