सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेतराम (38) पुत्र मिश्रीलाल गुर्जर निवासी रिवाली, थाना बामनवास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस किया बरामद मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि थानाधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार को टीम प्रभारी SI बनय सिंह मय टीम गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे लोको, सवाई माधोपुर के पीछे पानी की टंकी के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूमते मिला। जिसने अपना नाम चेतराम गुर्जर निवासी रिवाली बताया। चैकिंग के दौरान पुलिस को युवक के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किए। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना मानटाउन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी चेतराम, दिनांक 13 दिसंबर 2025 को गंगापुर सदर क्षेत्र के ग्राम थड़ी में कमलेश गुर्जर की फायरिंग कर हत्या के मामले में षड्यंत्र में शामिल था। इस संबंध में गंगापुर सदर थाने में एफआईआर दर्ज है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थानाधिकारी गुप्ता ने बताया कि इस कार्रवाई को SP अनिल कुमार के निर्देशन में, ASP विजयसिंह मीणा एवं CO सिटी उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मानटाउन पुलिस ने अंजाम दिया।


