दो ओवरब्रिज पर एक साथ डलेंगे गर्डर:रात 11 बजे से मेगाब्लॉक में होगा काम, रास्ता बंद किया गया

बालाघाट जिले में निर्माणाधीन दो रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर रेलवे आज एक साथ गर्डर लॉन्च करेगा। वारासिवनी के वारा और बालाघाट के गर्रा स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर देर रात 11 बजे से मेगाब्लॉक के बाद यह कार्य शुरू होगा। इसके चलते बुधवार सुबह से ही इन मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिसकर्मी बैरिकेड लगाकर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेज रहे हैं। गर्डर लॉन्च का कार्य रेलवे के गति शक्ति विभाग द्वारा अधिकृत ठेकेदार करेंगे। सेतु संभाग के एसडीओ अर्जुन सिंह सनोडिया ने बताया कि रेलवे पटरी पर गर्डर लॉन्च और ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों ओवरब्रिज का काम मार्च के अंत तक पूरा हो जाएगा, क्योंकि कार्य अंतिम चरण में है। वारासिवनी के वारा और गर्रा में इन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पिछले दो सालों से चल रहा है। इन परियोजनाओं को आधिकारिक तौर पर 26 जून 2025 तक पूरा हो जाना था, लेकिन अब मार्च 2026 तक इनके निर्माण कार्य पूरा होने की बात कही जा रही है। गर्रा रेलवे ओवरब्रिज, जिसकी लंबाई 688 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर है, लगभग 21 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से बन रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *