खेलो इंडिया मप्र की स्टेट शतरंज-ताइक्वांडो प्रतियोगिता:प्रदेश के 800 खिलाड़ी पहुंचे नर्मदापुरम, 30 जनवरी तक चलेंगे मुकाबले

नर्मदापुरम में बुधवार से ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ की स्टेट लेवल शतरंज और ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हो गई है। बुधवाड़ा रोड स्थित पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज की डॉल्फिन एकेडमी और नर्मदा कॉलेज के हॉल में ये मुकाबले हो रहे हैं। इसमें प्रदेश के सभी 55 जिलों से 800 से ज्यादा बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। डॉल्फिन एकेडमी में शतरंज प्रतियोगिता का पहला राउंड सुबह 10 बजे और दूसरा राउंड दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। शतरंज के एक राउंड में एक साथ 400 खिलाड़ी बैठ रहे हैं। वहीं, ताइक्वांडो के खिलाड़ियों का वजन (वेट) किया गया।
होटलों में रुके खिलाड़ी, खाने की व्यवस्था वहीं जिला खेल अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि “प्रदेशभर के शतरंज और ताइक्वांडो के खिलाड़ी आए हैं। जिन्हें शहर की होटलों में रुकवाया गया है। खाने की व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल पर ही रखी गई है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *