ASI सहित दो जनों को कार ने टक्कर दी:दोनों गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती, SHO बोले मुल्जिम की तलाश में गए थे

अलवर शहर के अरावली विहार थाने के ASI मुकेश कुमार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एएसआई सहित दो जने गंभीर घायल हो गए। जिनका अलवर के साेलंकी अस्पताल में इलाज जारी है। अरावली विहार थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि सोमवार देर शाम थाने से ASI मुकेश कुमार अपने दुपहिया वाहन से राजगढ़ की तरफ किसी मुलजिम की तलाश में गया था। जिनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। जैसे ही ASI व उसका साथी राजगढ़ के समीप पहुंचे तभी किसी बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद दोनों को अलवर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गम्भीर है। टक्कर देने वाला ड्राइवर बोलेरो कार को लेकर फरार हो गया। अब पुलिस जांच में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *