देवली- उनियारा विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर 30 जनवरी को कोटडी मोड़ पर किसान नेता नरेश मीणा के नेतृत्व में होने वाले जन आंदोलन को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन ने नरेश को बातचीत के लिए कलेक्ट्रेट में बुलाया है। जहां नरेश मीणा की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उनसे कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, SP राजेश कुमार मीना बातचीत करेंगे। बुधवार दोपहर को जिला प्रशासन ने नरेश मीणा को वार्ता के लिए कलेक्ट्रेट बुलाया है। नरेश मीणा के मीडिया प्रभारी राकेश बैंसला ने बताया कि जिला प्रशासन ने किसान नेता नरेश मीणा को अपने चेंबर में आंदोलन को लेकर वार्ता के लिए बुलाया है। मीटिंग के बाद आगे की रणनीति को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। नरेश मीणा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ‘कोटा से आने वाला धन्ना सेठ राजस्थान को लूट रहा’:नरेश मीणा बोले- बिरला की राजनीति खत्म करने नंगे पैर घूम रहा; मुझे जेल भेजने की कोशिश हो रही भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेशा मीणा ने कहा- प्रदेश को बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है। लोकसभा स्पीकर और कोटा सांसद ओम बिरला के संरक्षण में हाड़ौती ही नहीं, पूरे राजस्थान का शोषण किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)


